फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों लाभार्थियों को दिया गया पीएम आवास योजना का स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विकास खंड नवानगर के न्याय पंचायत सिवानकला में मंगलवार को ग्राम पंचायत चकखान, चकभड़ीकरा, आराजी करियापार, गांग किशोर, सिवानकला गांव के सैकड़ों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का स्वीकृति पत्र खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कन्नोजिया, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) वीरेंद्र यादव, एडीओ एमआई उत्तम चंद्र चौहान के हाथों से वितरित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, स्वयं सहायता समूह, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर सचिव विनोद गुप्ता, योगेंद्र कुमार, डा. जितेंद्र गुप्ता, अजय खरे, रमेश जायसवाल, संजय राम, रामु चौहान, गोविंद गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अजय कुमार वर्मा, विनोद शंकर गुप्ता, रामायण गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, सीता राम यादव, वकील राम, छोटेलाल, राजू राम, अविनाश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें