फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का निपटारा तो मौके पर ही कर दिया, वहीं कुछ समस्याओं के निस्तारण को टीम गठित कर दो बजे के बाद स्थलीय निरीक्षण पर भेजा। कहा कि समस्या जहां है वहां की सच्चाई को देख अवगत कराएं, ताकि गुणवत्तापरक निस्तारण किया जा सके। टीम ने शाम को पूरी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की, जिसके अनुसार कुछ और समस्याओं के निस्तारण को डीएम ने निर्देश दिया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पेंशन, राशन, भूमि विवाद जैसे मामले छाए रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व गुणवत्तापरक निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों को न्याय दिलाया जाए। इसमें अगर किसी प्रकार की कोताही हुई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध शासन स्तर से कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित रहकर भी जनता की समस्याओं को सुनें और उसका निराकरण करें। इस मौके पर एसडीएम निखिल टीकाराम, सीओ हितेंद्र कृष्ण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें