फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन पर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चौकीदारों की एक बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें 11 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला में आयोजित विशाल ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान चौकीदारों ने सरकार को चेताया कि उनके साथ शिक्षकों की जैसी गलती न दोहराया जाय। लोकतांत्रिक तरीके से किए गए आंदोलन में यदि प्रहार हुआ तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। संगठन के मंत्री शारदानंद पासवान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चौकीदारों के कार्यों को भलीभांति समझ जाएं। अपने वादा को तुरंत योगी सरकार से लागू कराने का फरमान जारी कराएं। इस मौके पर शारदानंद पासवान, दिनेश पासवान, रामाशंकर, रामनारायण पासवान, राजेश खरवार, गणेशराम, रामप्रवेश राम, सूरत राम के जनक गेनु, मतवाला गोरा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें