लालगंज। शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा में स्कूल खुलने के चार माह बीत जाने के बाद भी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण पूरी तरह नहीं हो पाया है। नतीजतन अधिकारियों की लापरवाही के चलते बच्चोें की पढ़ाई बाधित हो रही है।
मालूम हो कि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। प्राथमिक स्कूलों में बच्चे पढ़ने के लिए जा भी रहे है। लेकिन लगभग चार माह बीत जाने के बाद भी बच्चों को सरकार द्वारा मिलने वाली नि:शुल्क पुस्तकें पूरी तरह से वितरित नहीं हो पाई है। यही हाल पिछली सपा सरकार के शासनन काल में भी था। जिसमें छह माह बीत जाने के बाद भी पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया था। छह माह बाद पुस्तकें वितरण भी हुई तो वह एक विषय की मिली। शेष विषय की पुस्तकें नदारद रही। आलम यह रहा कि बिना पुस्तक के ही बच्चों ने पढ़ाई की और पास भी हो गए। ठीक उसी तर्ज पर योगी सरकार में भी अधिकारी कछ्एं की भांति चल रहे है। कारण कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अब तक नि:शुल्क पुस्तकें नहीं मिल पाई है।
इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र ने बताया कि नि:शुल्क वितरण होने वाली पुस्तकें जिला मुख्यालय पर आने की सूचना प्राप्त हुई है, जो ब्लाकवार वितरण होनी है। जब हमारे ब्लाक को पुस्तकें मिल जायेगी तो बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें बाट दी जायेगी।