चितबड़ागांव। वाराणसी के रामनगर में रविवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय चिबड़ागांव क्षेत्र के उसरौली निवासी सूर्यप्रताप सिंह (14) पुत्र राजेश सिंह की मौत हो गई। इसकी जानकारी राजेश सिंह के पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
उसरौली गांव निवासी राजेश सिंह 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में तैनात हैं। उनका पुत्र सूर्य प्रताप सिंह उनके साथ वाराणसी में रहकर पढ़ता था। सूर्यप्रताप रामनगर वाराणसी स्थित डीएवी स्कूल का कक्षा नौ का छात्र था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पांच साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से तीन साथी डूबने लगे। जिन्हें दो साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके जिससे तीनों छात्र गंगा में डूब गए। आनन-फानन में राहत बचाव टीम एवं पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने तीनों छात्रों के शवों को निकाला। मृतकों में दो छात्र वाराणसी के बताए जा रहे हैं।
।