फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर दिया जा रहा दूध और फल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत मेन्यू के अनुसार एमडीएम नहीं दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर बच्चों को दूध व फल देने का निर्देश है लेकिन अधिकांश स्कूलों में कभी दूध और फल का वितरण किया ही नहीं जाता है। इनका वितरण सिर्फ कागजों में ही दिखाया जाता है। इसको लेकर जहां बच्चों में निराशा है वहीं अभिभावकों ने मेन्यू के हिसाब से एमडीएम नहीं देने की शिकायतें की हैं।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक सोमवार को फ्रूट डे के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को फल देना है। फल खरीदने के लिए सरकार कंवर्जन मनी के अतिरिक्त प्रति बच्चे के हिसाब से चार रुपये देती है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को प्रति छात्र 150 एमएल व उच्च प्राथमिक के नौनिहालों को प्रति छात्र 200 एमएल दूध देने का प्रावधान है। इसके लिए सरकार कंवर्जन मनी के अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र 6.99 रुपये एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रति छात्र 9.79 रुपये देती है। स्कूलों में कंवर्जन मनी लेने के लिए बच्चों की संख्या बढ़ा कर दिखाई जाती है। जांच की जाए तो बड़े पैमाने पर गोलमाल सामने आएगा।
बैरिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय झंडाभारती के मठिया की कक्षा चार की छात्रा रूबी, तीन की छात्रा मानिका और पूजा ने बताया कि हमें आज तक कभी दूध एवं फल नहीं दिया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली के कक्षा तीन की छात्रा फूला, छात्र अमित, कक्षा पांच के छात्र राजा ने बताया कि दूध एवं फल किसी भी दिन भी नहीं मिलता है। झंडाभारती के मठिया निवासी अभिभावक दिलीप भारती, राजू भारती ने बताया कि विद्यालयों की दीवारों पर एमडीएम का मेन्यू लिखा है लेकिन उनसके अनुसार भोजन नहीं मिलता। फल एवं दूध तो एक सपना है।
विज्ञापन

हनुमानगंज के अधिकांश स्कूलों में दूध एवं फल कागजों में दिया जा रहा है। हनुमानगंज में लगभग 180 प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूल हैं लेकिन 80 प्रतिशत विद्यालयों में कभी भी नियमित तौर पर सोमवार को फल और बुधवार को दूध का वितरण नहीं होता है। बसंतपुर प्राइमरी स्कूल के छात्र राजेेश मल्लाह ने बताया कि हम लोगों को न कभी दूध और न ही कभी फल नसीब होता है। रोजाना दाल और चावल दिया जाता है। कभी कभी सोया की सब्जी मिल जाती है। हरी सब्जी नहीं मिलती है।
बीएसए संतोष कुमार राय संतोष कुमार राय ने बताया कि विद्यालयों में मेन्यू के हिसाब से एमडीएम देने का आदेश है। बीते दिनों इसमें लापरवाही बरतने पर कई स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कई प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। आगे भी यदि इस तरह की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें