बलिया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद अब घर बैठे बनें मतदाता की सुविधा भी शुरू हो गई। वंचित रह गए लोग राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर फार्म आठ फीड कर घर बैठे मतदाता बन सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी 20 अप्रैल तक मतदाता बनने के लिए संबंधित बीएलओ या तहसील में आवेदन जमा किए जाने की व्यवस्था है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रशासन मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल करने की प्रक्रिया में जुट गया है। हालांकि जिला प्रशासन का जोर जेंडर व इपिक रेशियो पर भी जोर है लेकिन इसके अलावा सूची से वंचित लोगों को घर बैठे मतदाता बनने की सुविधा भी दी गई है। अपर जिलाधिकारी की मानें तो जिनके नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है वह 20 अप्रैल तक संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वैसे लोग जो किसी कारण घर पर नहीं हैं और कुछ दिनों के लिए बाहर हैं तो वह राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के खोलने पर फार्म आठ का बॉक्स प्रदर्शित होगा। इसे खोलकर फीड करने के बाद समिट करने पर एक संदर्भित आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी के जरिए स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है।