फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम वं नवागत सीएमओ ने पिलाई पोलियो ड्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पोलियो की दवा से कोई भी बच्चा न छूटने पाए। इसी सोच के साथ रविवार को जिला महिला चिकित्सालय के परिसर में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व नवागत सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा ने नवजातों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को पोलियो बचाव की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि भारत में पोलियो को समूल रूप से खत्म किया जा सके। नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 4.6 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आज से कवायद शुरू हो चुकी है। यह अभियान 18 मार्च तक चलाया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ/ सीएमएस प्रभारी डा. सुमिता सिन्हा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. संगम सिंह, डॉ. जया पाठक, डॉ. रईस, डॉ. प्रियंका राय, एसएमओ अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें