फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम पट्टिका में गायघाट को बना दिया गामघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। नुख्ता से खुदा जुदा हो जाता है, कुछ यही गलती हुई है नगर से सटे गायघाट ग्रामसभा की पट्टिका पर। बलिया-बैरिया वाया रेवती मुख्य मार्ग पर गायघाट गांव के दोनों सिरों पर लगायी गई नाम पट्टिका पर गामघाट लिख गया है। उधर, पचरूखा गांव के सामने अतरडरिया गांव का नाम लिखा गया है। इसके चलते अनभिज्ञ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव के नाम को दर्शाने वाली नाम पट्टिकाएं बलिया-बैरिया वाया रेवती मुख्य मार्ग पर गायघाट के आसपास करीब एक माह पूर्व लगाई गईं। गायघाट गांव के सामने जो नाम लिखा गया है उस पर गायघाट की जगह गामघाट लिखा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह की मानें तो उन्होंने पट्टिका लगते समय गलत नाम लगाने से मना किया लेकिन तब कहा गया कि बाद में इसे बदलवा दिया जाएगा। उधर, पचरूखा गांव के सामने पचरूखा के स्थान पर अतरडरिया की नाम पट्टिका लगी है। जबकि यहां से अतरडरिया संपर्क मार्ग शुरू होता है और गांव की दूसरी करीब डेढ़ किमी है। सपा के वरिष्ठ नेता बिहारी पांडेय ने बताया कि इस बाबत संबंधित विभाग से शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने इस नाम पट्टिका को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें