फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा के बाजार मार्ग को नगरवासियों ने किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत में जर्जर हो चुके बिजली के खंभे और तार के कारण पूरे नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। जिसके कारण शासन से निर्धारित बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज नगरवासियों ने सोमवार को बाजार जाने वाली सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। तत्पश्चात तहसीलदार पं. शिव सागर दुबे को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद नगरवासियों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत में लगे विद्युत खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका प्रबल रहती है। नगरवासियों द्वारा कई बार इससे निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। जिससे मजबूर होकर कस्बा के बाजार जाने वाली सड़क को जाम करना पड़ा। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि सरकार की छवि को कुछ अधिकारी धूमिल कर रहे हैं, जानबूझ कर समस्या पैदा कर सरकार के कार्यों में रोड़े अटका रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने कहा अगर जल्द ही बिजली के तार और खंभे नहीं बदले गए तो व्यापारी बांसडीह बंद रखेंगे। इस मौके पर मनोज साहू, अमरनाथ पांडेय, मुनजी कुमार, राजकुमार गुप्ता, कादिर शाह, राहुल गुप्ता, अमित यादव, राजेश प्रजापति, शत्रुघ्न वर्मा, हरेकृष्ण वर्मा, मनोज चौरसिया, सूर्या सिंह, मनीष जायसवाल, गोलू गुप्ता, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें