फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने स्कूल का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्याछ मंदिर के छात्र छात्राओं ने संकुल ज्ञान विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का डंका बजाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बलिया भृगु आश्रम स्थित नागाजी मठ पर छह अक्टूबर से आयोजित दो दिवसीय संकुल ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में 18 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र खेलकूद के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, जो हम सब के गौरव की बात है। इस मौके पर प्रबंधक भरत प्रसाद, अध्यक्ष बृजराज सिंह, सुभाष सिंह, प्रमोद सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, रणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें