फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई ऐसी हो कि पुलिस के ऊपर बढ़े भरोसा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने शनिवार को नगरा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनीं। इस दौरान दस मामले आए, जिसमें तीन फरियादियों के मामले को तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगो व थाने की पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर हर शिकायतों का समाधान निकालने का निर्देश दिया। हर समस्याओं का निदान मौके पर ही कराने का पुरजोर प्रयास किया गया। डीएम ने कहा कि ऐसे दिवसों पर सुनवाई ऐसी हो कि पुलिस के ऊपर जनता का भरोसा बढ़े। देवरही निवासी सोना देवी, खरुआव निवासी नीतू राजभर, खरुआव निवासी शांति देवी, सलेमपुर निवासी हरिकेश ने अपने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। वहींसलेमपुर निवासी हरिकेश ने पट्टे की जमीन पर सवर्णों द्वारा कब्जा, मलप हरसेनपुर निवासी शिवजी ने ग्रामसमाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम सभा के भूमि से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश मातहतों को दिया, वहीं अन्य मामलों के निस्तारण हेतु आदेश दिया।
एसपी के सामने परशुरामपुर निवासी रुना देवी ने लड़की को गायब करने, चांडी निवासी रिंकू ने पुत्री से छेड़छाड़ करने व बछईपुर निवासी देवंती देवी ने पारिवारिक मामले की शिकायत की। जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को तुरंत कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले लेखपाल, कानूनगो या एसडीएम-तहसीलदार से अपनी समस्या कहें। अगर वहां से न्याय नहीं मिलता है तब उच्चाधिकारियों के यहां जाएं। उधर, जिलाधिकारी ने नवनियुक्त लेखपालों से नक्शे के संबंध में जरूरी बातें पूछकर उनकी योग्यता को परखा। तीन-चार लेखपालों से नक्शे की बारीकियों के बारे में सवाल किया। कुछ जानकारी नहीं होने पर समझाया कि अपने सीनियर लेखपालों से संपर्क कर सेवा संबंधी जानकारी को बढ़ाएं। इस मौके पर एसओ राम दिनेश तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें