फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जांच टीम पहुंची विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर स्थित जीएमएएम इंटर कालेज में भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने पर पाबंदी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, उपजिलाधिकारी राधे श्याम पाठक और उभाव थाना निरीक्षक राजेश कुमार सिंह शनिवार को विद्यालय पर पहुंच गए तथा मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि विद्यालय अल्पसंख्यक संस्था नहीं है। सरकार के जो भी नियम या दिशा-निर्देश हैं, वह सभी इस विद्यालय पर लागू होते हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि प्रार्थना सभा में ईश्वर वंदना नहीं की जाती, जबकि प्रधानाचार्य माजिद नासिर का कहना है कि प्रार्थना सभा में नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाने के साथ ही राष्ट्रभक्ति की बातें बताई जाती हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि मानस मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जन जागरण अभियान के तहत जीएमएएम इंटर कालेज का दौरा कर वीडियो वायरल किया था कि उक्त विद्यालय में भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने पर पाबंदी है। उधर, जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माजिद नासिर ने कहा कि क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब विकसित करने वाले विद्यालय के प्रति दुर्भावना बस दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हमेशा होता रहा है। उन्होंने कहा कि देश भक्ति के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें