फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़े भाई-बहन को स्टेशन अधीक्षक ने मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आए भाई-बहन बिछड़ गए, लेकिन स्टेशन अधीक्षक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों भाई-बहन को मिलवा दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के परमानंद के डेरा निवासी कुमारी निशू यादव (16) एवं उसका 12 वर्षीय भाई दामोदर यादव पुत्र ठाकुर यादव सोमवार को बलिया स्टेशन से बलिया-सियालदह एक्सप्रेस से रेवती जाने वाले थे। इस दौरान बहन भाई को ट्रेन में बिठाकर टिकट लेने चली गई। तभी ट्रेन स्टेशन से खुल गई। बहन स्टेशन पर ही रह गई और बिलखकर रोने लगी। इस बीच यात्रियों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। स्टेशन अधीक्षक ने पूरे मामले को समझने के बाद तत्काल सहतवार स्टेशन मास्टर से बात की और ट्रेन के रुकने के बाद भाई को वहां उतरवा लिया। इसके बाद बहन को दूसरे ट्रेन से सहतवार के लिए भिजवाया, जहां दोनों भाई-बहन मिल गए। स्टेशन अधीक्षक के सूझबूझ की चर्चा परिसर में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें