फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज परिसर में चल रहा छात्रों का आमरण अनशन बुधवार देरशाम जिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अनशनकारियों की बिगड़ती हालत को देख जिले के आला अफसर अनशन स्थल पर पहुंचे। उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर डिग्री कालेज दुबहर के छात्र नेता चंदन कुमार यादव, दुर्गेश कुमार गुड्डू एवं राहुल सिंह ने कालेज पर आमरण अनशन शुरू कर दिया था। बुधवार को अन्य महाविद्यालयों के छात्र नेताओं के सहयोग से प्राचार्य की शवयात्रा निकालकर एनएच-31 पर दहन किया। इसबीच अनशन कर रहे छात्र की हालत बिगड़ने लगी। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम बुधवार को देरशाम धरना स्थल पर पहुंचे। छात्र नेताओं एवं प्राचार्य दिग्विजय सिंह से बातचीत करने के बाद मांगों का भरोसा दिलाया तथा जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया। छात्र नेता अंकित सिंह ने बताया कि छात्र की मांगों के अलावे जिलाधिकारी ने कालेज में आरओ प्लांट, जनरेटर लगवाने एवं शौचालय बनवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र नेता अंकित सिंह, राहुल सिंह, हैप्पी सिंह, छोटू उपाध्याय, आयूष पांडेय, अजीत पासवान, आकाश दूबे, शेराज खान, अभिषेक, साधु यादव, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें