फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक ने लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के शहीद पार्क चौक में स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर गुरुवार को माल्यापर्ण कर सांसद भरत सिंह बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाअध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला मंत्री रामजी सिंह, राकेश चौबे भोला के साथ जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्त्रस्म ने विशेष सफाई अभियान की शुरूआत झाडू लगाकर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार सिंह को निर्देश दिया कि शहर के सभी वार्डों में या अभियान चलाकर सफाई किया जाय। जहां नालियां जाम है उसे खोला जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड में कूडा उठाने वाले टाली कम हो उन्हें टाली उपलब्ध करायी जाय। कूडे का निस्तारण उसी समय कर दिया जाय। कही भी कूडा इकठठा न किया जाय। उन्हें गांधी पार्क चौक में लाइटिंग व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिये। कहा कि सभी वार्डो मेें सफाई के साथ-साथ ढीले-ढाले तारों को भी ठीक करायें। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पाण्डेय को इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें