फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने शुल्क वृद्धि के विरूद्ध डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुंवर सिंह पीजी कालेज प्रशासन द्वारा फार्मो एवं एमए में की गई शुल्क वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा छात्रों का शोषण किया जाता है। आरोप लगाया कि प्रवेश फार्म 100 रुपये की जगह 180 रुपये में दिया जा रहा है। इसी प्रकार एमए में छात्रों से शुल्क वृद्धि के नाम पर 500 की जगह 2500 रुपये वसूली जा रहा है। उन्होंने मांग किया शुल्क वृद्धि तत्काल वापस लिया जाय। अन्यथा 23 जुलाई से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जावेद कमर खां, मिंटू पांडेय, किशन प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह, अमित सिंह, प्रियांशु तिवारी, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें