फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर नाथ की घटना के बाद पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बंटिग में सात श्रद्धालुओं की मौत तथा 15 श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना के बाद जनपद में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर जिले के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि सावन माह में जनपद के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस फोर्स तैनात है। जिन्हें मंदिर में पूजा करने आने वाले पर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, कचहरी, अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष एहतियात बरतने का आदेश दिया गया है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल सूचना देने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि अमर नाथ यात्रा के दौरान बम धमाके के बाद जिले में भी एहतियात बरती जा रही है। वहीं पुलिस फोस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें