फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार के 12 वर्ष तथा राज्य सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका उद्घाटन प्रभारी मंत्री की ओर से किया जाएगा। इसके बाद गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां 1300 नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 33 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें