रसड़ा पुलिस की ओर से चांदी समेत अन्य सामानों के साथ पकड़ी गई स्कार्पियो।
- फोटो : BALLIA
रसड़ा (बलिया)। नगर के आजाद चौराहा पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो से पांच लाख 26 हजार नगदी समेत 13 किलो चांदी को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी।
मुख्यमंत्री के आने पर सुरक्षा को लेकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड कर वाहनों की जांच कर रही थी। आजाद चौराहा पर सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह अपने हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे। बलिया की तरफ से बिहार नंबर की स्कार्पियो आती देख पुलिस ने रोका। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान स्कार्पियो सवार लोगों द्वारा सही जवाब न देने पर पुलिस ने स्कार्पियो की तलाश ीली। तलाशी के दौरान स्कार्पियो से 13 किलो चांदी और पांच लाख 26 हजार 9 सौ रुपये नगद बैंग में मिला। स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे। सभी स्कार्पियो सवार बिहार के छपरा खैरा टोला से आ रहे थे। पुलिस स्कार्पियो समेत चांदी और नगदी को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। रसड़ा के कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया कि चांदी व नगदी आदि पकड़ा गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।