फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हैंडपंप, पानी सिर्फ चार से

Tue, 21 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उसमें से मात्र चार ही पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत बांसडीह में बना काशीराम आवास पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। आलम यह है कि यहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। कांशीराम का सपना था कि दलित और गरीब तबके के लोगों को सुविधाओं से परिपूर्ण कॉलोनी की व्यवस्था करना था। इसी के मद्देनजर आदर्शनगर पंचायत बांसडीह में कांशीराम आवास का निर्माण किया गया। लेकिन इनकी बदहाली की वजह से कांशीराम के सपने टूटते नजर आ रहे हैं। आवास में एक तरफ जहां गंदगी का अंबार है, वहीं दूसरी तरफ लोग बिजली पानी के लिए तरस रहे हैं।

यही नहीं कहने को इस कांशीराम आवास में 13 इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। लेकिन आलम यह है कि इसमें से मात्र चार ही पीने योग्य पानी दे रहे हैं। जबकि अन्य हैंडपंप या तो खराब है या दूषित पानी दे रहे हैं। सीवरटैंक ओवर फ्लो हो रहे है। शिकायत के बावजूद नगर पंचायत के सफाईकर्मी झांकने तक नहीं जाते हैं। लालमुनी का कहना है कि बांसडीह नगर पंचायत एक आदर्श नगर पंचायत है। बावजूद यहां का कांशीराम आवास अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगमुनी का कहना है कि यहां मूलभूत सुविधा बिजली-पानी भी नहीं है।
कई महीनों से पानी का सप्लाई बंद पड़ा है। तारकेश्वर गोंड का कहना है कि कांशीराम आवास के साथ सौतेला व्यवहार नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। इस आवास में लगे सीवर टैंक भी ओभर फ्लो हो रहा है। आवास में लगे सीवर टैंक भी ओभर फ्लो हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें