फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समाधान दिवस में 125 शिकायतें, भूमि विवाद की शिकायतें ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 125 शिकायतें प्रस्तुत हुईं, जिनमें 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हालांकि, डीएम-एसपी के देर से पहुंचने के कारण कई फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराए बिना ही मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में नाली से पानी की निकासी, अवैध भूमि कब्जा, वरासत, राशन कार्ड और पेंशन से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। इनमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। डीएम ने भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम कटया के फरियादी ने बताया कि उसकी जमीन पीडब्ल्यूडी की सीमा में आ रही है। इस पर डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराने को कहा।
अतरसुआ कला की सखी समूह की महिलाओं ने दो वर्ष से लेनदेन नहीं होने की शिकायत की। वहीं, नगर पालिका नगरा में जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का मामला भी सामने आया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को पात्र लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, एसडीएम रणबीर सिंह, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जाति प्रमाणपत्र के लिए गोंड समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बैरिया। तहसील परिसर में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड सभा के बैनर तले जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। धरने में पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद शंकर गोंड ने कहा कि बैरिया तहसील से गोंड जाति के लोगों का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रमाणपत्र के अभाव में समाज के बच्चों को नौकरी समेत अन्य सरकारी योजनाओं में अपने अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तहसील प्रशासन को गोंड समाज के पात्र लोगों के जाति प्रमाणपत्र सुगमता से जारी करने के निर्देश देने की मांग की। तहसील अध्यक्ष ददन गोंड, रविंद्र गोंड, अरिमर्दन गोंड, धनजी गोंड, तिलक गोंड, रमेश गोंड, विजय प्रधान, अमीरचंद मौजूद रहे।

मनोनीत सभासद ने उठाई जनसमस्याएं
इंदरपुर। रसड़ा में आयोजित तहसील दिवस पर नगरा के मनोनीत सभासद जयप्रकाश जायसवाल ने जिलाधिकारी के समक्ष नगरा क्षेत्र की जनसमस्याएं रखीं। भाजपा नेता ने दो प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पहला, नगरा में जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने में नागरिकों को हो रही परेशानी। उन्होंने प्रक्रिया को सरल और तेज करने की मांग की। दूसरा, नगरा बाजार में सड़क और नाली निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताई। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से कार्य शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
-
अपनी जमीन की कब्जा के लिए विगत दो वर्षों से दौड़ रहा हूं। कब्जा नहीं मिल रहा है। विपक्षी की ओर से उसके जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही है। मारपीट पर उतारू हो जा रहे है।
ब्रह्मदेव, रजमलपुर उर्फ नवपुरा

मेरे मकान में अवैध कब्जा कर लिया गया है। मुझे घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की जा रही है।
संजू राजभर, कुरेजी
-
पट्टीदारों की ओर से अपनी जमीन पर निर्माण सहित हर कार्य कर रहे जबकि मैं कार्य करने जाता हूं तो रोक दिया जाता है। मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। पट्टीदार अपनी जमीन पर निर्माण सहित हर कार्य कर रहे, जबकि मैं कार्य करने जाता हूं तो रोक दिया जाता है तथा मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव, कटहुरा

मुझे आवास की आवश्यकता है। मेरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। आवास मांगने पर कहा जाता है कि सूची में नाम नहीं है
वंश बहादुर राम, संवरूपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें