फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 123 मामले, नौ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर राजस्व विभाग के 62, पुलिस विभाग के 15, खाद्य एवं रसद विभाग के पांच, चकबंदी से संबंधित 18, विकास विभाग से नौ, विद्युत विभाग के तीन, मार्केटिंग एवं शिक्षा विभाग एक-एक सहित विभागों के कुल 123 मामले आए। जिसमें से नौ मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस के अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया और चेताया कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार सहित सभी जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें