फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला आया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी के परिजनों की माने तो उसके गांव के एक युवक द्वारा बीते दिन फेसबुक पर उसकी आपत्ति जनक फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें