बांसडीह। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी निवासी रूपेश कुमार सिंह ने रेत पर कलाकृति बनाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
कलाकार रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि ये सैंड आर्ट वोट फार इंडिया की थीम पर बना है। हर धर्म व वर्ग के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वह प्रदेश के हर जिले में अपनी कलाकृति के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान लोगों से मतदान कर सशक्त व विकसित भारत का निर्माण करने की अपील की जा रही हैे। उन्होंने भारत के मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदाताओं से अनुरोध किया कि 19 मई को अवश्य बूथ पर जाकर मतदान करें। इसके पूर्व उन्होंने रेत पर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों तथा अभिनेता कादर खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर अपने कलाकृतियों के माध्यम से शुभ शुभकामनाएं दे चुके हैं।