बलिया। अखंड भारत के संस्थापक तथा एशिया महादीप के सबसे बड़े भूभाग पर मानवता मुलक समरस समाज की स्थापना करने वाले सम्राट अशोक के कालखंड में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज यह सोने की चिड़िया नहीं रह गया है। यह बातें बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सम्राट अशोक की 2323 वीं जयंती पर समाज सेवा संघ द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस मौके पर राजन कनौजिया, महेंद्र गौतम, मोतीउर्रहमान, रामपाल खरवार, सीताराम कुशवाहा, राजेंद्र वर्मा, प्रमोद यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता साहित्यकार लाल साहब सत्यार्थी एवं संचालन रामजी वर्मा ने की। इस मौके पर परशुराम मौर्य, रमाशंकर वर्मा, सूबेदार मौर्य, राजनाथ मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, वीरेंद्र वर्मा, जवाहर वर्मा, गोपाल वर्मा, अरुण वर्मा, गणेश वर्मा, हरिओम कुशवाहा, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।