फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर आक्रोशित हुए सवर्ण-

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फेसबुक पर सवर्णों के विषय में अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया। जिसको लेकर बुधवार की सुबह मामला तूल पकड़ लिया। सवर्ण एकत्र होकर प्रधान प्रतिनिधि के दरवाजे पर पहुंच गए और हो-हल्ला किया। सूचना मिलते ही दोकटी थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान रणजीत सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामू ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सवर्णों का आरोप है कि धतुरी टोला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामू ठाकुर द्वारा नौ अप्रैल को फेसबुक पर यह पोस्ट किया गया कि आरक्षण तभी समाप्त होगा, जब राजपूत और ब्राह्मण समाज के लोग अपनी बहन-बेटियों की शादी दलितों से करने लगेंगे। यह टिप्पणी पढ़ते ही गांव के सवर्ण लोगों में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद सवर्णों ने गांव में डुग्गी पिटवाकर एक जगह पर इकट्ठा हुए, जहां आवाज बुलंद करने के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद लोग प्रधान प्रतिनिधि के दरवाजे पर पहुंचे और हो-हल्ला किया। सूचना मिलते ही एसएचओ दोकटी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच लोगों से बात की और प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान रणजीत सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि श्याम ठाकुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। लेकिन प्रधान प्रतिनिधि फरार हो गया था। उधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम ठाकुर ने बताया कि मेरे द्वारा किसी तरह का कोई अभद्र टिप्पणी पोस्ट नहीं किया गया है। यह पूरी तरह मिथ्या है। इस बाबत सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया फर्जी अकाउंट से टिप्पणी पोस्ट किया गया लग रहा है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें