फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में आई तेजी, जांची गई 113157 कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन अब तेज पकड़ चुका है। शुरुआत के दो दिन माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की ओर से मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के चलते मूल्यांकन प्रभावित हुआ, लेकिन अब सभी चार केंद्रों पर तेजी से कापियां जांची जा रही हैं। बुधवार तक विभिन्न विषयों की कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियों के सापेक्ष एक लाख 13 हजार 157 कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियां जांची जानी है और इसके लिए कुल 246 प्रधान परीक्षक व 2308 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कापियां जांची जा रही हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल एक लाख 10 हजार 160 के सापेक्ष 19612 कापियां जांची गई हैं। इसके अलावा कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर एक लाख 59 हजार 399 के सापेक्ष 28332, टाउन इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की एक लाख 97 हजार दो के सापेक्ष 27770 व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की एक लाख 56 हजार 47 के सापेक्ष 37843 कापियां जांची जा चुकी हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में तेजी आई और हर हाल पर समय से मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
उधर, तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने बुधवार को संस्कृत और सीबीएसई दोनो बोर्डों की परीक्षाओं में अपने सहयोगियों के साथ छापेमारी की। टीम की छापेमारी से इन दोनों बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप रहा। सदर तहसीलदार की टीम ने सुबह की पाली में चल रही संस्कृत की परीक्षा का जायजा लेने के लिए संस्कृत कॉलेज चितबड़ागांव में पहुंची। टीम ने चल रही परीक्षा का जायजा लिया और कक्ष निरीक्षकों आदि से जानकारी ली। इसके बाद टीम सीबीएसई की चल रही परीक्षा को चेक करने के लिये नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर पहुंची और चल रही परीक्षा को देख। हालांकि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। तहसीलदार के साथ चंद्रजीत यादव और वेद प्रकाश लेखपाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें