फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग गई आचार संहिता, खत्म हुआ शिलान्यास का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को जैसे ही अचार संहिता लागू होने की घोषणा की गई। वैसे ही नगर में कोतवाली पुलिस ने कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में यूको बैंक चौराहे पर लगे होर्डिंग व पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर के विभिन्न चौराहों से भी होर्डिंग व पोस्टर हटवाने में लगे रहे। इस मौके पर ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में नेताओं के बड़े पैमाने पर किए जा रहे शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों पर अब रोक लग गई है। अब कोई भी नेता या सरकार नई योजना की घोषणा नहीं कर पाएगी। ना ही कहीं शिलान्यास होगा और न ही उद्घाटन। इसके साथ ही सैनिकों के नाम पर किसी भी तरह के आयोजनों से भी अब नेताओं को बचना होगा।
इसके साथ ही उन नेताओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों पर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा जिन्होंने पिछले 15 दिनों के भीतर ताबड़तोड़ शिलान्यास व उद्घाटन कर एकाएक विकास पुरुष बनने की कोशिश की। इसके साथ ही अलग-अलग पार्टियों के टिकट के उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। गौरतलब है कि बलिया सीट पर इस बार सपा-बसपा गठबंधन की ओर से सपा का प्रत्याशी मैदान में होगा। इस पार्टी से टिकट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर और संग्राम सिंह के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा से भरत सिंह, केतकी सिंह, दयाशंकर सिंह, साकेत सिंह सोनू, नगेंद्र पांडेय आदि के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस से सागर सिराहुल के नामों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

उधर, सलेमपुर सीट से भाजपा से रविंद्र कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा, पुनीत शाही के नाम पर चर्चा चल रही है। इसके अलावा इसी सीट से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा व कांग्रेस से भोला पांडेय के नामों की चर्चा है।
सिकन्दरपुर । चुनाव आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला पूरे नगर में सक्रिय हो गया। बलिया समेत नगर पंचायत सिकन्दरपुर आदि क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों ने झंडे बैनर आदि हटवाने का काम किया।
विशेषकर सिकंदरपुर में उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की टीमों ने सभी राजनैतिक दलों के पोस्टर व बैनर हटाने का काम शुरू हो गया। वहीं, दूसरी टीम तहसीलदार सिकन्दरपुर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक बैनर व पोस्टरों को हटाना शुरू कर दी। बस स्टेशन चौराहे सिकन्दरपुर पर सघन वाहन चेकिंग किया गया और सभी चारपहिया वाहनों से राजनैतिक पार्टियों का झंडा भी उतरवाया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगो मे हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामसिंह, चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी संजय राव, सिटी लेखपाल लक्ष्मीकांत यादव आदि लोग मौजूद थे।
रसड़ा/ बेल्थरारोड। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला पूरे फार्म में दिखा। रसड़ा नगर में राजनैतिक पार्टियों की होर्डिंग बैनर पोस्टर हटाये गए। तहसीलदार शिवधर चौरसिया कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा ने अपने हमराहियों संग नगर पालिका परिषद पर लगे सरकारी योजनाओं की होर्डिंग को हटवाया वही नगर भ्रमण कर खंभों एवं दिवारों पर लगे विभिन्न राजनैतिक दलों एवम नेताओ की होर्डिंग बैनर एवम पोस्टर को हटवाया। राजनैतिक सरगर्मियां भी बढ़ी। इस दौरान भारी संख्या पुलिस बल मौजूद रहे।
उधर, बेल्थरा रोड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी चौराहों पर बैनर, होल्डिंग आदि हटाना शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी संत कुमार ने बताया कि चौकिया मोड़ और तहसील मार्ग पर लगे होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। इसके साथ ही हल्दी रामपुर, भीमपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैनर, होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह की देखरेख में पंचायत कर्मियों द्वारा देर रात तक होर्डिंग हटाने का कार्य जारी रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह तक थाना क्षेत्र के सभी स्थानों से बैनर, पोस्टर और अन्य सामग्रियां हटा दी जाएगी। इससे चौराहे वीरान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें