बैरिया। द्वाबा का इलाका शराब के अवैध धंधे के बाद अवैध धंधों का गढ़ बनता जा रहा। कस्बा के एक रेस्टोरेंट व रानीगंज बाजार के एक मकान में बड़े आसानी से गुप्त रूप से रेव पार्टी आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। जिस तरह से पुलिस शराब के अवैध धंधे पर रोक नहीं लगा पा रही उसी तरह से ऐसे पार्टियों का चलन भी यहां बढ़ने लगा है। और पुलिस कुछ नहीं कर रही।
एनएच 31 स्थित जिन्न बाबा के स्थान के पास शनिवार की देर रात एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई और उसमें एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। वे सब ऐसे ही किसी पार्टी के बाद लौट रहे थे। नगर पंचायत स्थित एक लड़की से पूछने पर उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह छपरा से पटना बस से जा रही थी। उसी बस में पटना की एक लड़की से मुलाकात हुई। उसने कहा कि तुम्हारे घर कोई पार्टी हो तो हमें बुलाना। बताया कि उस लड़की के घर शनिवार को पार्टी थी। उसी के बुलाने पर पटना से तीन लड़कियां व चार लड़के शनिवार रात को 10 बजे उसके घर पहुंचे और 11 बजे रात को वापस चले गए। हालांकि बैरिया की लड़की से उसके पटना की दोस्त लड़की के विषय में विवरण जानने की कोशिश की गई लेकिन उसने कहा कि उसके विषय में उसे पूरी जानकारी नहीं है।
यह अपने आप में संदिग्ध लग रहा है कि आधे अधूरे परिचय के बाद बर्थडे पार्टी में किसी को कोई कैसे बुलाया जा सकता है। तीन लड़की चार लड़कों के साथ रात में नौ बजे आकर रात 11 बजे क्यों चले गए। घायल चालक राहुल ने पुलिस को बयान दिया कि तीन बजे भोर में जा रहा था। जबकि जिसके घर बर्थडे पार्टी थी, उस लड़की का कहना है कि रात 11 बजे वे लोग चले गए। पुलिस भी दबी जुबान से अय्यासी का मामला बता रही है।