फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित श्रीनिवास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को शहीद रूदल यादव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 270 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 100 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संयोजक राजनारायण यादव ने कहा कि शहीद रूदल यादव की शहादत को अमर रखने के लिये कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष कोई कोई कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। रूदल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वारा युवा प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। ये ही युवा आगे चलकर शहीद रूदल यादव के सपनों को साकार करेंगे। कमेटी के अध्यक्ष राजनारायण यादव, प्रधानाचार्य श्रीनिवास सिंह व प्रधान रामशरण ने प्रथम स्थान पाने वाले अनुराग सिंह को साइकिल, द्वितीय स्थान वाले अर्पित यादव को टेबल फैन व तृतीय स्थान वाले गुंजन राज को घड़ी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मणिदेव यादव, वंश गोपाल सिंह, निशांत यादव, जनार्दन यादव, अभय यादव, हरिशंकर यादव, अरूण कुमार, हंशनाथ यादव आदि रहे। संचालन शेषनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें