फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल के कर्मियों को करीब चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए कर्मचारियों ने बुधवार को नवागत सीएमएस माधुरी सिंह का घेराव किया। सीएमएस ने आंदोलनरत कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सभी को वेतन मिल जायेगा। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना-अपना कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट, नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन के लिए पहले दिन ड्यूटी पर बैठी नवागत सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह का घेराव बुधवार को किया। कर्मचारियों का अलग-अलग माह का वेतन कई महीनों से बाधित चल रहा है। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनको करीब चार माह से वेतन नहीं मिला है। पैसों के अभाव में किसी तरह से उनका परिवार चल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या इसी माह आने वाली है। क्योंकि इसी माह होली का पर्व आने वाला है। होली की तैयारी के लिए सभी को पैसों की सख्त आवश्यकता है।
वेतन नहीं मिलने या देर होने पर होली का त्यौहार फीका हो सकता है। शायद यही कारण है कि अब कर्मचारी सख्त कदम उठाने को विवश हो गए। नवागत सीएमएस को बैठे देखकर उनके कार्यालय में पहुंच गए और अपने वेतन की मांग शुरू कर दी। कर्मचारियों के बढ़ते दवाब के चलते सीएमएस ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द ही उनके वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा। कर्मचारियों की मानें तो अगर समय रहते वेतन का भुगतान नहीं होता है तो कर्मचारी उग्र आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें