फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने देवीमय बनाया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम मेंअनुराधा पौडवाल ने अपने गीतों से मंच को देवीमय कर दिया। इस दौरान श्रोता उनके गीतों पर झूमते रहे। भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत गणेश के गीतों से किया। इस मौके मन मेरा मंदिर गाकर लोगों के दिल मे अपनी अमिट छाप छोड़ दी।
विज्ञापन

इसी क्रम उन्होंने देवी गीत तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये, जोता वालिये गाकर महफ़िल को देवीमय कर दिया। वहीं कृष्ण पर गीत गाया कि आगे आगे गईया,पीछे पीछे ग्वाल...। इस दौरान श्रोताओं ने जमकर गीतों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोकप्रिय गीत सुनाए। भजन संध्या में गीतों का दौर शुरू हुआ तो श्रोता एकदम से शांत हो गए। इसी क्रम में गाया कि घनश्याम की बंसी पागल कर जाती है। भजन गायिका का कार्यक्रम देखने के लिए भारी भीड़ रही। देर शाम शुरु हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें