बलिया। कल नगर के रामलीला मैदान से बलिया संसदीय क्षेत्र के पांचों विधान सभाओं की कमल संदेश बाइक रैली सुबह 10 बजे से निकलेगी। यह रैली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर निकाली जाएगी। ये बातें सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
सांसद ने बताया कि पांचों विधान सभा के 1960 बूथों से पांच बाइक कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक बाइक पर दो व्यक्ति रहेंगे और हेलमेट पहने रहेंगे। रैली नगर के रामलीला मैदान से निकलकर जापलिनगंल नया चौक, चित्र गुप्त मंदिर तिराहा होते हुए एनएच-31 पर जाएगी। जहां से सतीश चंद्र कालेज चौराहा, मालगोदाम, स्टेेशन रोड, विशुनीपुर चौराहा, विष्णु धर्मशाला होते हुए जगदीशपुर चौराहा पहुंचेगी। वहां से ओवर ब्रिज होते हुए टीडी कालेज, कुंवर सिंह चौराहा, आईटीआई चौराहा होते हुए आईटीआई मैदान में पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो जाएगी। बताया कि यह ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें करीब 30 हजार लोग शामिल होंगे। कमल संदेश बाइक रैली संयोजक संजय मिश्रा के नेतृत्व में निकलेगी। इस मौके पर सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिंपंस प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, जिपंस संतोष चौरसिया, लोकसभा चुनाव प्रभारी शेषमणि राय आदि मौजूद रहे।