फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों से घबराएं नहीं बल्कि उनका सामना करें: विमल पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर (बलिया)। चुनौतियों के बीच अगर युवा लक्ष्य बनाकर चलें तो मंजिल जरूर मिलेगी। जीवन में धैर्य और साहस की आवश्यकता है। उक्त बातें शनिवार को अखार ढाला पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियों की कमी नहीं है, लेकिन जो लोग इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं, वे जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। इसलिए आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के लिए दिन-रात परिश्रम करने होंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने कहा कि आज के युवा अपनी उलझन छोड़कर राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें। शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि युवाओं के बल पर ही राष्ट्र फिर से अपना विश्व गुरु होने का स्थान प्राप्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि आज नौजवानों के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस मौके पर नफीस अख्तर, ध्रुव सिंह, डॉ हरेंद्र नाथ यादव, बब्बन विद्यार्थी, परमात्मा नंद यादव, अजीत पाठक, नसीम वारसी, दीपक पाठक, शिवनाथ यादव, अजय पांडेय , नमो नारायण यादव, गोपाल पांडेय, शेषमणि पाठक आदि लोग रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें