गड़वार। क्षेत्र के बसदेवा भागी दास बाबा के मंदिर प्रांगण में श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन को लेकर रविवार को यज्ञ कमेटी की बैठक हुई। जिसमें 19 दिसंबर से 27 दिसंबर तक होने वाले भव्य यज्ञ के अंतिम रूप पर मंत्रणा किया गया । बैठक के दौरान कमेटी के सुरेंद्र उपाध्याय व कृष्णानंद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीश्री 1008 श्री विश्वंभर दास मुनि जी महाराज के सान्निध्य में यज्ञ होगी। बताया कि 19 दिसंबर को शोभा यात्रा, कलश यात्रा, जल पात्रा का आयोजन किया गया है, जो भागी दास बाबा के मंदिर से गंगा जल लेकर पूरे गांव के भ्रमण करने के बाद पुन: यज्ञ मंडप पर पहुंचेगा। कहा कि सुबह शाम अयोध्या धाम, वृंदावन के अलावा दूर दराज से आए संतो द्वारा प्रतिदिन प्रवचन का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस मौके पर श्रीनिवास उपाध्याय, जनार्दन शर्मा, संजय चौबे, गौरी शंकर यादव, महेंद्र उपाध्याय के अलावा दर्जनों कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।