फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 120 मतदाताओं के मिले फर्जी हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और कटवाने का खेल भी खूब चल रहा है और इसको लेकर विवाद और मारपीट भी होने लगी है। उधर, बेल्थरारोड में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान सूची को दुरुस्त करने में बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच में 120 मतदाताओं के हस्ताक्षर फर्जी मिले।
विज्ञापन

बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का खेल शुरू हो गया है। इसके चलते गंवई राजनीति के अमन-चैन को ग्रहण लग गया है। आरोप है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ राजनीतिक प्रभाव के चलते मतदाताओं के नाम सूची से काटने व जोड़ने का काम कर चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कुछ दिनों पहले रछौली के प्रधान प्रतिनिधि सोहराब अहमद ने एसडीएम को पत्रक सौंप मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को दी। तहसीलदार ने गांव के सुपरवाइजर नंदलाल शर्मा और बीएलओ पुरुषोत्तम पांडेय को अभिलेखों के साथ तलब कर उनका बयान दर्ज किया। उन्होंने नाम बढ़ाने के लिए जमा की गई पत्रावलियों को देखा तथा प्रथमदृष्टया निरीक्षण के उपरांत सूची में 120 लोगों के फर्जी हस्ताक्षर की सूची पकड़ी गई। तहसीलदार ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें