फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12 चौराहे और पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में, लगता है जाम

विज्ञापन
नगर के मिड्ढी चौराहा पर एक तरफ सड़क पर बिजली के तीन खंभे और दूसरे तरफ ठेला व दुकानों के अतिक्रमण
विज्ञापन
बलिया। सोमवार को छुट्टी के बाद ऑफिस, स्कूल और बाजार खुले तो सड़कों पर वाहनों का रेला लग गया। नगर के 12 चौराहे और पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में हैं। इससे आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के विशुनीपुर व जगदीशपुर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने के लिए डंपर व बुलडोजर के कारण दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। शहर के चौराहों के आसपास अतिक्रमण की वजह से जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। पटरियों पर अतिक्रमण के कारण सड़के संकरी हो गई हैं। जगदीशपुर चौराहा, जिला अस्पताल रोड व ओवरब्रिज पर वाहनों के दोनों तरफ जाम लगा रहा। ट्रैफिक जवानों की तत्परता से जाम से कुछ देर में छुटकारा तो मिला गया। इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। सड़क किनारे सजीं दुकानें व सवारी के इंतजार में खड़े बेतरतीब ऑटो आवागमन में दिक्कतें पैदा कर रहे।
नगर के विशुनीपुर के अलावा, जगदीशपुर, कासिम बाजार, जिला अस्पताल के सामने, ओकड़ेनगंज, कदम चौराहा, चौक, स्टेशन के सामने, मिड्ढी चौराहा सहित 12 से अधिक चौराहा व पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में हैं। दुकानदार पटरी छोड़ सड़कों तक अतिक्रमण किए हैं। इससे वाहनों के लिए आने जाने की जगह नहीं बचती है। जाम लगता रहता है।
विज्ञापन



रोडवेज तिराहे पर रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। एक तरफ रोडवेज की बसें सड़क पर सवारी बैठाती हैं। वहीं दूसरी तरफ फल व नाश्ता के दुकानदार पटरी छोड़ सड़क तक दुकानें लगाए हुए हैं।

जगदीशपुर तिराहे पर ठेला खोमचा वाले सड़क तक दुकाने लगाए हुए हैं। ओवरब्रिज मार्ग पर अतिक्रमण व सड़क पर खड़े वाहन जाम के कारण बन रहे हैं। मिड्ढी चौराहे पर आए दिन जाम से काजीपुरा तक वाहनों का रेला लग जाता है। चौराहे पर फल के ठेले व बिजली का तीन पोल नासूर बना हैं। इसको हटाया नहीं जा रहा है। वरब्रिज महुआ मोड़ पर पान मसाला, ठेला व दूसरी पटरी पर ई-रिक्शा वाले अतिक्रमण किए हुए हैं। दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन पर जाम के हालात बन जाते हैं।
यातायात प्रभारी समद खान ने कहा कि शहर में जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया हैं। कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटा भी है। जाम से निपटने के लिए लगातार काम हो रहा है।

नगर के मिड्ढी चौराहा पर एक तरफ सड़क पर बिजली के तीन खंभे और दूसरे तरफ ठेला व दुकानों के अतिक्रमण

नगर के मिड्ढी चौराहा पर एक तरफ सड़क पर बिजली के तीन खंभे और दूसरे तरफ ठेला व दुकानों के अतिक्रमण

नगर के मिड्ढी चौराहा पर एक तरफ सड़क पर बिजली के तीन खंभे और दूसरे तरफ ठेला व दुकानों के अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें