फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के निकट निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने सोमवार को एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास, डॉ. अभिषेक मिश्र व सीएचसी प्रभारी राकेश सरोज की टीम गठित कर जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच पूरी होने तक अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया है।
जगदेवा गांव निवासी सूरज पासवान की पत्नी अनीसा देवी 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 19 अगस्त को तहसील के निकट एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पटना में निजी अस्पताल में शनिवार को अनीसा की मौत हो गई। परिजन शव लेकर तहसील स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, हो हल्ला करने पर चिकित्सक व कर्मचारी भाग निकले।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। दूसरे दिन सीएमओ डॉक्टर संजीव बर्मन ने अस्पताल व पूरे मामले की जांच के लिए जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें