फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने में 12 पर केस

Fri, 06 Oct 2017 10:16 PM IST
ballia
विज्ञापन
सिकंदरपुर में जुमे की नमाज के चलते बाजार में फोर्स के साथ गश्त करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
कस्बे में विजयादशमी व ताजिया जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन की सख्त नजर सोशल मीडिया पर है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। जिन्होंने व्हाट्स एप, ट्वीटर या फेसबुक के जरिए अफवाह फैलाई और धार्मिक भावना भड़काने का काम किया। घटना के दौरान जिनके पास शस्त्र लाइसेंस थे, उनके लाइसेंस की भी निरस्त करने की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला में पांच अक्तूबर को ‘अब व्हाट्स एप से फैलाई जा रही अफवाह’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित किया। कस्बा निवासी अली सोहराब समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। मालूम हो कि पहले महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी, फिर जुलूस के दौरान अफवाह और तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की घटना से सिकंदरपुर कस्बा कई दिन तक अशांत रहा था। अब अराजकतत्व एक बार फिर सिकंदरपुर में व्हाट्स एप एवं फेसबुक के जरिये भड़काऊ मैसेज भेजकर अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे।

जानकारी होते ही प्रशासन ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और अराजकतत्वों तक पहुंच उन्हें चिह्नित किया और मुकदमा दर्ज किया। मैसेज ऐसा लिखा गया था कि उसे पढ़ने के बाद निश्चित ही एक बार फिर माहौल बिगड़ सकता था। जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर किसी ने भी घटना के सम्बंध किसी प्रकार की धार्मिक भावना से सम्बंधित बातें सोशल मीडिया पर डालीं तो मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें