दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती ज्ञानपीठ में शुक्रवार की देर शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के छात्रों ने एकांकी के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
इसके अलावा वृद्धा आश्रम, अभिनंदन का अभिनंदन है, तिरंगे की शान में ,नृत्य आदि प्रस्तुत किया । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने सभी उत्कृष्ट छात्र छात्राओं सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में प्रेरणा के साथ साथ चेतना भी जगाई जा सकती है। विद्यालयों के ऐसे कार्यक्रम सराहनीय हैं जो सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए लोगों के मनोरंजन तो करते ही हैं। साथ ही उनके जीवन में उपयोगी और आदर्श बातों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से बताना जाता हैं छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों का यह कार्यक्रम सभी के दिल को छूने वाला है । उन्होंने इसके लिए विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास की कामना की । इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह अभिमन्यु सिंह प्रबंधक अनिल कुमार सिंह पप्पू सिंह प्रधानाचार्य अजीत तिवारी बिना सिंह सिल्की सिंह गौरव सिंह सौरव सिंह प्रियंका चौबे रविंद्र तिवारी माधव सिंह कमलेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।