बलिया। नगर से सटे रामपुर बहादुरपुर स्थित एसएन पब्लिक स्कूल व करनई स्थित नवीन शाखा स्टर्लिंग नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भारतीय सेना की कार्रवाई पर नारे लगाए। छात्रों ने एक दूजे का अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां भी खिलाई।
इस मौके पर शिक्षक नवचंद तिवारी ने बच्चों से नारा लगवाया कि पुलवामा मंजर याद है, दुश्मन तू बर्बाद है। सेना ने कब्र खोदी है। दिल्ली में बैठा मोदी है। विद्यालय के चेयरमैन विनोद त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से शहीदों के परिजनों के कलेजे को ठंडक मिली होगी। इंजी. आर्यन त्रिपाठी ने कहा कि देश के सेना के जोश ने जैश के होश उड़ा कर रख दिए हैं। इस मौके पर मैनेजिंग डाइरेक्टर आरजू त्रिपाठी, कोआर्डिनेटर अंकित सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, पिंकी आदि मौजूद रहे। अंत में सेक्रेटरी सुनीता त्रिपाठी ने बच्चों को भी होशियार और पराक्रमी बनने की नसीहत दी।