फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय ,सभासद प्रतिनिधि यशवंत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन राम, फजलुल हक अंसारी, परमात्मा सिंह, मुरलीधर यादव, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, भगवान सिंह, किशोर लाल यादव, परमानंद वर्मा, शिव जी, उमा देवी आदर्श शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, धनंजय सिंह, संजय यादव , रविंद्र कुमार, गणेश उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायन सोनी ने सिसवार कला के सहायक अध्यापक सौरभ सिंह को उपजिलाधिकारी पद पर चयनित होने पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कहा कि रसड़ा क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों को कान्वेंट विद्यालयों से पीछे नही रहने दिया जाएगा। किसी बच्चे की नीचे बैठने नहीं दिया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के साथ साथ समाज का निर्माण करता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आयोजक तेज प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण लगाया। इस मौके पर नमो नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुनील कुमार सिंह, उदय राम, बिरेन्द्र यादव, बलवंत सिंह, उमेश सिंह सेंगर, राजा राम, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र नाथ सिंह संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें