फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल ज्योति योजना का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को भाजपा बांसडीह मंडल के चौदह सेक्टर और 134 बूथों पर एक साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दीपक जलाकर कमल ज्योति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन (बूथ नंबर 203 ) पर भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष/ संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने अशोक ठाकुर के घर दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके क्रम में मंडल के समस्त बूथों पर आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक जलाया गया। इस मौके पर भाजपा बांसडीह विधानसभा के प्रभारी बृजभान चौहान ने कहा कि कमल ज्योति कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के घरों पर दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बांसडीह मंडल अध्यक्ष/संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों के माध्यम से यह बता दिया कि 56 इंच का सीना किसे कहते हैं। लक्ष्मण दूबे, दिनेश तिवारी, रामशीष वर्मा, अभिषेक सिंह, अवधेश पांडेय, संजय सिंह, पूनम गुप्ता, मुनजी कुमार, अमित यादव, लक्ष्मण पटेल, अग्निवेश गुप्ता, राजू पटेल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कन्हैया गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें