फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए की जा रही राजनीति से सेवानिवृत सैनिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी। पुलवामा शहीदों की चिताओं की राख अभी ठंडी नहीं पड़ी है। इस बीच नेताओं द्वारा अपने वोट के लिए की जा रही राजनीति पर सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा रोष व्यक्त किया गया। इस संबंध में सेवानिवृत्त सूबेदार तेज बहादुर राय ने कहा हम तो सीमा पर सीना तान कर खड़े हैं लेकिन ये सभी नेता भिन्न-भिन्न मंचों पर अपना बैंक बनाने में जुटे हुए हैं। इससे मां भारती का कलेजा ठंडा पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सिपाही बच्चन राय ने कहा कि आखिर नेता क्या करना चाहते हैं? आपस में लड़कर पूरे विश्व स्तर पर हिंदुस्तान को नीचा दिखाना चाहते हैं। पहले तो ऐसे लड़ने झगड़ने वाले नेताओं को ही हमें अपने से दूर करना होगा। सूबेदार मेजर दूधनाथ सिंह ने कहा ,अब समय आ गया है जब इन आस्तीन के सांपों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, अन्यथा हमारी राष्ट्र की सुरक्षा को यह सभी नेता खोखला कर देंगे। सूबेदार रियाज उल अंसारी ने कहा तू तू मैं मैं की नक्कारखाने में राष्ट्र की अस्मिता को नंगा करने वाले ऐसे सफेद पोशो के विरुद्ध सरकार सबसे पहले कार्यवाही करें, तभी हम सीमा पर अपने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें