फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की नर्सरी है छात्रसंघ : नीरज शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। छात्रसंघ, राजनीति की नर्सरी है। यहीं से छात्रनेता राजनीति का ककहरा सीखते हैं और आम-आवाम की आवाज बनकर जनहित से जुड़े मुद्दे सड़क से लेकर संसद तक उठाते हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने सोमवार को अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबे छपरा में छात्रसंघ उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने छात्र छात्राओं को कॉलेज में संयमित व अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दिया। कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा व राजनीति का भी स्तर गिरता जा रहा है। अगर नर्सरी की पढ़ाई अच्छी से हो तो इमारत मजबूत होगी। पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि छात्रसंघ से राजनीति की नर्सरी सीखने वाला छात्र ही बेहतर नेता होता है। विद्यालय परिवार के लिए हम लोग हमेशा तैयार हैं। जब भी आवश्यकता पड़ेगी, हमलोग कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष वीरबल यादव व संचालन ओमप्रकाश उर्फ लालू ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गौरीशंकर द्विवेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें