फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर महापंचायत व धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। कटान से बचाव के लिए शासन को भेजा गया प्रोजेक्ट खारिज होने, कटान पीड़ितों के पुनर्वास और बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में सोमवार को रामगढ़ ढाले के हनुमान मंदिर के पास महापंचायत व धरना प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर सुबह से लोग आसपास के गांवों के लोग जुटने लगे। महापंचायत में मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एई व तहसील के लेखपाल को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर हनुमान मंदिर पर आयोजित महापंचायत व धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि दिघार स्थित नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र के संचालन में देरी की जा रही है। इसके चलते विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि वर्ष 2016 में गंगा की कटान में सब कुछ विलीन हो चुके पीड़ितों को शासन से भूमि क्रय कर पुनर्वास की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिए गए निर्देश के बावजूद अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। कहा कि केहरपुर गांव गंगा के कटान के मुहाने पर है लेकिन इसको सुरक्षित करने को लेकर उदासीनता बरती जा रही है।
बताया कि गंगा के कटान से बचाने के लिये बनी स्थायी समिति द्वारा केहरपुर गांव को लेकर बने प्रोजेक्ट खारिज किया गया है जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रोजेक्ट को पुन: बहाल कराने की मांग की। महापंचायत व धरना प्रदर्शन की सूचना केहरपुर गांव के लेखपाल अजीत कुमार व बिजली विभाग के सहायक अभियंता आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दिया कि 15 दिनों के अंदर मांगों पर सार्थक पहल नहीं की गई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान नागेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद, प्रभुनाथ ओझा, बब्बन ओझा, अनिल ओझा, त्रिभुवन ओझा, पप्पू ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें