फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बेल्थरारोड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को बरनवाल धर्मशाला में नव वर्ष अभिनंदन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नए वर्ष पर बधाई देते हुए व्यवसायियों ने एक- दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने नए वर्ष पर व्यवसायियों को बधाई दी तथा नई स्फूर्ति के साथ उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने दवा व्यवसायियों के समक्ष उत्पन्न कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि समस्याओं का आपस में मिल- बैठकर समाधान का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। जिला महामंत्री बब्बन यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि व्यवसायियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी शक्ति लगा दूंगा, साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिले के कोने-कोने से आए दवा व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर रविंद्र वर्मा, राजेश सिंह, बद्री यादव, मनोज श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, अनिल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, संजय दुबे, राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें