फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप नहर का बंधा टूटने से कई एकड़ खड़ी फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। शारदा सहायक उप नहर का बंधा नवपुरा सिवान में शनिवार को अचानक टूट गया। इससे नहर के पानी से करीब 70 एकड़ खड़ी फसल जलमग्न हो गई।इससे कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

इंदारा से निकलने वाली शारदा सहायक उप नहर रतनपुरा पकवाइनार, कटहुरा, रामपुर, नागपुर होते हुए निकलती है। विभाग ने रबी की सिंचाई को देखते हुए गुरुवार को नहर में पानी छोड़ा जो शनिवार उप नहर में पहुुंचा। बताया जाता है कि नहर का बंधा जर्जर होने के कारण नवपुरा सिवान के पास टूट गया और नहर के पानी खेतों में पहुंच गया। नहर के पानी से दर्जनों किसानों के करीब 70 एकड़ में खेत में खड़ी दलहनी व गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। बताया जाता है कि दो वर्ष पहले भी इसी जगह पर बंधा टूटा था। सरकार द्वारा हर वर्ष नहर की सफाई एवं बंधा निर्माण में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी बंधा का टूटना विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बंधा टूटने से नवपुरा निवासी शिवशंकर सिंह, अजीत सिंह, चंद्रभान सिंह, रमाशंकर सिंह, उदय सिंह, दिनेश खरवार, सुरेंद्र, रामकेवल प्रसाद, नरनी निवासी बृजनाथ तिवारी, दीनानाथ, भरत, मुन्ना तिवारी, केशव प्रसाद आदि किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि पिछले साल भी इसी जगह बंधा टूटने से उनकी फसल बर्बाद हो गई थी और इस साल भी एक बार फिर बंधा टूट गया और नहर का पानी खेतों की फसल को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें