फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता पर डीएसओ ने कोटेदारों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें डीएसओ विनय सिंह ने कोटेदारों द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने में शिथिलता पर कड़ी फटकार लगाई गई। अप्रैल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कोटेदारों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

खाद एवं रसद आयुक्त पार्थ अच्युत ने निर्देश दिया कि कोटेदार जल्द से जल्द राशन कार्ड को आधार से जुड़वाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक होने में चिलकहर एवं नगरा की स्थिति बहुत ही दयनीय है। आधार से वंचित निरस्त राशन कार्डधारकों से आधार कार्ड की फोटो कापी कार्यालय में भेजने को कहा। युद्ध स्तर पर कोटेदारों को इस कार्य में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित पात्र लोगों का फ़ार्म भेजने का भी निर्देश दिया। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा।
संघ के तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह ने एमडीएम का भाड़ा न मिलने की शिकायत की। जिस पर सभी कोटेदारों को बिल देने को निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने कहा कि अप्रैल के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं मिलनी चाहिए। कमी पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ, लड्डू सिंह, विंध्याचल सिंह, अजय सिंह, रविंद्र गुप्ता, मुन्ना कनौजिया, पिंटू सिंह, प्रद्युम्न आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें